फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police were stationed at every nook and corner

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Fri, 24 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 24 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police were stationed at every nook and corner
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी राजेश यादव हत्याकांड के मामले में सिंह लाइफ केयर हास्पिटल के आरोपी चिकित्सक दंपती डा. राजेश सिंह, डा. अनुपमा सिंह तथा तीन कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार को अस्पताल में हुई तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की घटना को लेकर जमानिया तिराहा क्षेत्र  में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात  रही। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपियों कोे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बाद में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियाें को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश से लोगों में दहशत व्याप्त है।
   बता दें चक्काजाम के साथ तोड़फ ोड़ एवं आगजनी तथा पथराव के मामले में पुलिस ने नौ नामजद तथा 150 लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पहले पांच युवकाें को गिरफ्तार किया था। दूसरे दिन पुलिस ने बेचू बिंद, खरसैनी तथा मोहन बिंद को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश दुबे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



घटना के बाद रात में अस्पताल पर पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। गुस्साए लोग अस्पताल पर धावा न बोले, इसके लिए शुक्रवार को अस्पताल छावनी के रूप में तब्दील रहा। जौनपुर, भदोही, चंदौली और वाराणसी सहित जिले की पुलिस वहां तैनात रही। एक तरफ जहां अस्पताल के आगे और पिछले हिस्से में पुलिस का पहरा रहा, वहीं जमानिया मोड़ और सुखदेवपुर चौराहा पर पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को क्षेत्र में अधिकांश दूकानें नहीं खुली। दूकानदारों की मानें तो पथराव और आगजनी करने वाले तो मौके से भाग निकले, लेकिन बेकसूर दूकानदारों की पिटाई करने के साथ ही पुलिस उन्हें कोतवाली उठा ले आई। लोगों को इस बात का भी भय सता रहा है कि इस मामले में पुलिस ने कब किसे अपना  निशाना न बना ले। कुछ कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed