फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police tested the security system of banks

पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान

Mon, 13 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police tested the security system of banks
रेवतीपुर और सुहवल में पुलिस ने सोमवार को बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। अनावश्यक रूप से बैंक में बैठे लोगों की तलाशी ली। साथ ही 16 वाहनों का ई-चालान भी किया गया।
विज्ञापन

रेवतीपुर : सुबह 11 बजे से 2 बजे तक थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रेवतीपुर, स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक नवली, ग्रामीण बैंक डेढ़गांव में जांच की। बिना किसी कार्य के बैंक के अंदर बैठे लोगों से पूछताछ की गई। बैंक के आसपास खड़े वाहनों की तलाशी ली। सुहवल : थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक बृजमोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताड़ीघाट स्थित यूपी बड़ौदा बैंक में चेकिंग अभियान चलाया। इसके बाद ढढ़नी, गरूआ मकसूदपुर, ताड़ीघाट ग्रामीण, बेमुआ आदि जगहों पर स्थित बैंक में जांच की गई। बैंकों के सीसीटीवी, अलार्म, सुरक्षा गार्ड, रजिस्टर सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच भी की। साथ ही 16 वाहनों का ई-चालान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed