फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police stopped dance in Ramlila

पुलिस ने रामलीला में नृत्य रोकवाया

Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police stopped dance in Ramlila
कासिमाबाद सोनबरसा रामलीला समिति की ओर से मंचन के दौरान बुधवार को पुलिस द्वारा नृत्य बंद कराने से रामलीला समिति के सदस्यों और आम लोगों में नाराजगी है। मामले की शिकायत पर कासिमाबाद की प्रभारी एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में रामलीला समिति के लोगों से बात कर शांतिपूर्ण ढंग से रामलीला संपन्न कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

रामलीला समिति के प्रबंधक दीनबंधु गुप्ता ने बताया कि बुधवार की रात रामलीला में धनुष भंग, लक्ष्मण परशुराम संवाद के साथ रावण बाणासुर संवाद का कार्यक्रम चल रहा था। रात में करीब 10 बजे कासिमाबाद प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल फोर्स के साथ पहुंचे और नृत्य कार्यक्रम को बंद करा दिया। वहीं थानाध्यक्ष कमलेश पाल का कहना था कि रामलीला में फिल्मी गाने चलाए जाने की सूचना मिली थी। हालांकि मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला। लेकिन ऐहतियातन समिति के सदस्यों को रामलीला की मर्यादा को ध्यान में रखने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत प्रभारी उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी से की गई थी। उन्होंने क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बलराम, तहसीलदार कासिमाबाद जया सिंह के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि रामलीला के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रामलीला में जो कार्यक्रम पिछले वर्षों से चल रहा है यथावत चलते रहेंगे। कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी । इस दौरान रामलीला समिति ने रावण दहन के दिन अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की। जिस पर उप जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद को पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला कांस्टेबल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को हर तरह से सहयोग करने की आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed