फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police engaged in interrogation by taking the youth into custody

युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in interrogation by taking the youth into custody
कोतवाली क्षेत्र के चावनपुरगनी गांव में भूमि में गड़ा पैसा को निकालने वाले बिहार निवासी एक युवक को पुलिस ने जालसाजी के आरोप में बुधवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कि जालसाज ने सात लाख रुपये लेकर जमीन में गड़ा सोने-चांदी से भरा गहना निकालने का वादा किया था।
विज्ञापन

गांव निवासी मनोज यादव ने आरोप लगाते हुए थाने में कुछ दिन पूर्व तहरीर दी थी कि बिहार का एक युवक पड़ोसी भगवान यादव के घर पर बीते छह महीने से रहकर जमीन से गड़े संपत्ति को निकालने का काम करता था। कुछ दिन पहले जालसाज ने मुझे एवं पिता सीता राम यादव को विश्वास में लेकर कहा कि घर के आंगन में दो जगह धन गड़ा हुआ है। इस धन में सोने चांदी के गहने किसी बड़े बर्तन में है। इसको निकालने के लिए सात लाख रुपये लगेंगे। पैसा उसके खाते में भेज दिया गया, लेकिन भूमि के नीचे से कुछ भी नहीं निकला। इस संबंध में थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed