{"_id":"56e06f574f1c1b3f5a8b45a2","slug":"police-cordon-on-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न होने पर थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न होने पर थाना घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
धरना में बोलते पूर्व विधायक जयराम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। भाकपा माले और भाकपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के विरोध में कंचनपुर गांव से जुलूस निकालकर दुल्लहपुर थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कंचनपुर से नारेबाजी करते हुए थाने पर पहुंचे भाकपा माले और भाकपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए थाने पर पहुंचे और घेराव किया। इस अवसर पर भाकपा माले की राज्य कमेटी के सदस्य योगेंद्र प्रताप भारती ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कठोर एवं कारगर कार्रवाई न होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। इसलिए महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वरिष्ठ नेता लालबहादुर बागी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है।
इससे आम जनता कठिनाई महसूस कर रही है। भाकपा के पूर्व विधायक जयराम सिंह ने कहा कि गरीबों-मजदूरों का दमन किया जा रहा है। पार्टी गरीबों का दमन बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जलाई गई किशोरी को न्याय नहीं मिला तो लड़ाई तेज की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाकपा के सह सचिव जनार्दन राम, रामअवध, हंसा देवी, शीला, मिलन कुमार राव, अवधेश भारती, बासुदेव त्यागी तथा विरेन्द्र कुमार गौतम ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामचन्द्र और संचालन विजयबहादुर सिंह ने किया। अंत में पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।