फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police checks in banks in view of security

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बैंकों में की चेकिंग

Mon, 20 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police checks in banks in view of security
सुहवल। आला अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को सुहवल और रेवतीपुर थाना पुलिस ने बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंक के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। बैंक में बाहर टहल घूम रहे संदिग्ध लोगों की पूछताछ की। बाइकों की जांच-पड़ताल की। इससे बैंक में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा और रेवतीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद ने पुलिस कर्मियों के साथ रेवतीपुर स्टेट बैंक, यूबीआई, नवली एवं डेढ़गांवा ग्रामीण बैंक तथा सुहवल में बैंक आफ इंडिया, ढढ़नी, गरूआ मकसूदपुर, ताड़ीघाट ग्रामीण बैंक में चेकिंग किया। इस दौरान पुलिस ने बैंक में आए लोगों से इस पूछताछ की। इस दौरान सीसीटीवी, अलार्म, सुरक्षा गार्ड, रजिस्टर सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बैंक में संदिग्धों की तलाशी के साथ पूछताछ की गई। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न बरतने की अपील की। बाहर खड़े वाहनों की भी जांच-पड़ताल की। पुलिस द्वारा यह चेकिंग बैंकों की सुरक्षा के मद्देनजर की गई लेकिन अचानक बैंक आकर पुलिस द्वारा ग्राहकों से पूछताछ करने से कुछ देर के लिए बैंक में मौजूद ग्राहक और बैंककर्मियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed