गाजीपुर: पुरानी रंजिश में मजदूर की चाकू घोंप कर हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ढोंढाडीह रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर के लट्ठूडीह करीमुद्दीपुर थाना क्षेत्र के ढोंढाडीह रेलवे स्टेशन के बाहर रविवार की देर रात पुरानी रंजिश में एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मुहम्मदपुर उर्फ ढोंढाडीह गांव निवासी राजकुमार राजभर (55) रविवार को एक महिला के दाहसंस्कार में गया था। वहां से लौटने के बाद गांव के सात-आठ लोगों के साथ स्टेशन के बाहर बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी होने पर तीन लोगों ने राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सीने में कई वार किए।
गंभीर रूप से घायल राजकुमार वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। थोड़ी देर बाद राजकुमार की मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रेमा देवी मौके पर पहुंची और पति के शव को देखकर बिलखने लगी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की व शव को थाने ले आई।
कुछ देर बाद एसपी रामबदन सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ ग्रामीणों से घटना के बाबत पूछताछ की। घटना के दूसरे दिन प्रेमा देवी ने मुबारकपुर गांव निवासी दुर्गेश डोम और गोसाईपुर गांव निवासी संदीप यादव के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को ढोंढाडीह मोड़ स्थित शराब की दुकान के पास से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।