फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested District Panchayat member

जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 01 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police arrested District Panchayat member
खानपुर। सिधौना बाजार में चार जून को वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग जाम करने के मामले में आरोपित समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव को बृहस्पतिवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने कमलेश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। चार जून को वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर बहरियाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी शहीद सैनिक अभिषेक यादव के शव को बीच सड़क पर रखकर चार घंटे तक हंगामा मचाया गया था। जिसमें रोडवेज और एसडीएम की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ हुई थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर पूर्व एमएलसी विजय यादव समेत 30 लोगों को नामजद किया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कमलेश यादव ने कहा कि मुख्य अभियुक्त खुलेआम घूम रहा है और जिला प्रशासन के इशारे पर मुझे गिरफ्तार किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को प्रभावित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। वहीं, पुलिस घटना का वीडियो पिछले कई दिनों से खंगाल रही है। उपद्रव में शामिल लोगों को वीडियो और फोटोग्राफी के माध्यम से चिह्नित किया जा रहा है। सीओ सैदपुर एस वीर कुमार ने बताया कि कमलेश यादव को चार जून को सिधौना में हाईवे जाम कांड के आरोप में खानपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ीपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही उपद्रव में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed