{"_id":"61d2fbb97419f774ee75e1a9","slug":"pm-modi-spoke-to-uttam-the-hockey-player-of-ghazipur-and-encouraged-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने की गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी उत्तम से बात, बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने की गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी उत्तम से बात, बढ़ाया हौसला
Mon, 03 Jan 2022 07:05 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:05 PM IST
सार
यूपी टीम की ओर से उत्तम सिंह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। उत्तम ने कहा कि अब तक जो ट्रेनिंग मिलती रही है, वह काफी अच्छी है। पीएम ने खेल यूनिवर्सिटी खुलने से होने वाले फायदे के बारे में भी उत्तम से पूछा।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में खेल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के मौके पर गाजीपुर जिले के हॉकी खिलाड़ी से बात कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान टीम के कप्तान विष्णुकांत सिंह और खिलाड़ी उत्तम सिंह मौजूद रहे। पीएम ने जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप जीतने वाली यूपी की जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विष्णुकांत क्षेत्र के भुजहुंवा और उत्तम करमपुर गांव के निवासी हैं। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को जीत का सफर जारी रखने का आशीर्वाद दिया। यूपी टीम की ओर से उत्तम सिंह से पीएम ने बात की। उत्तम ने कहा कि अब तक जो ट्रेनिंग मिलती रही है, वह काफी अच्छी है।
विज्ञापन
पीएम ने खेल यूनिवर्सिटी खुलने से होने वाले फायदे के बारे में भी उत्तम से पूछा। उत्तम ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म होगा, जहां उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे। पीएम ने खिलाड़ियों की प्रतिभा पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
उत्तम सिंह ने कहा कि करमपुर में पैदा होना जितनी छोटी बात है, उतनी ही बड़ी बात है करमपुर में मेघबरन स्टेडियम का होना है। इसकी बदौलत मैं यहां तक पहुंचा हूं। पीएम के इतने नजदीक खड़े होकर बात करना सपना पूरा होने जैसा लगा।
जूनियर इंडिया हॉकी टीम के कप्तान विष्णुकांत सिंह ने कहा कि दस वर्ष की उम्र में मैंने जब अठगांवा का एलएसडीएस ज्वाइन किया तो इतने सुनहरे सफर के बारे में नहीं सोचा था। सब कुछ अनोखा है। जीत का सफर जारी रहेगा। पीएम का भरोसा आगे भी कायम रखेंगे।
जूनियर इंडिया हॉकी टीम के कप्तान विष्णुकांत सिंह ने कहा कि दस वर्ष की उम्र में मैंने जब अठगांवा का एलएसडीएस ज्वाइन किया तो इतने सुनहरे सफर के बारे में नहीं सोचा था। सब कुछ अनोखा है। जीत का सफर जारी रहेगा। पीएम का भरोसा आगे भी कायम रखेंगे।