फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PM modi launched Annotsav program Food distributed to beneficiaries at quota shops in villages Ghazipur

गाजीपुर: निशुल्क अन्न वितरण योजना अन्नोत्सव शुरू, कोटेदारों ने बांटा अन्न

Thu, 05 Aug 2021 06:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Aug 2021 06:54 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की दोपहर एक बजे निशुल्क अन्न वितरण योजना अन्नोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। पूर्वांचल के जिलों में कोटे की दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। गाजीपुर जिले में गांवों में कोटे की दुकानों पर लाभार्थियों को अन्न वितरण किया गया।

विज्ञापन
PM modi launched Annotsav program Food distributed to beneficiaries at quota shops in villages Ghazipur
पंचायत अलीपुर मदरा (रामपुर मदरा) में लाभार्थियों को बांटा गया अन्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसी क्रम में जखनिया क्षेत्र के पंचायत अलीपुर मदरा (रामपुर मदरा) में मातृभूमि संगठन के अध्यक्ष मेवालाल यादव द्वारा अन्न का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे पुलिस इंस्पेक्टर एवं प्रधान प्रतिनिधि झुन्ना सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरविंद राजभर, जितेंद्र कुशवाहा, पंकज सिंह, अनुराग, बांके विशाल एवं कोटेदार प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन


अन्न महोत्सव कार्यक्रम में बांटा अनाज
रजदेपुर के सस्ते गल्ले की दुकान पर अन्न महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए झोले में लोगों को राशन बांटा गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के गुलाम कादिर राईनी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में देश का गरीब तबका आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। सामान्य परिवार और गरीबों की पीड़ा को ध्यान में रखकर डेढ़ सालों से नि:शुल्क अन्न वितरण पीएम देश भर में करा रहे हैं। इसका लाभ जिले के लाखों लाभार्थियों को मिल रहा है। इस मौके पर नगर पालिका गाजीपुर के सभासद कुंवर बहादुर सिंह काकू ने कहा कि पीएम और सीएम के कुशल निर्देशन में देश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विश्व प्रधानमंत्री के नेतृत्व क्षमता का लोहा मानकर आशा भरी निगाहों से टकटकी लगाये देख रहा है। पीएम की ओर से वैक्सीन और अन्न मुफ्त उपलब्ध कराकर जन सामान्य का भलीभांति ख्याल रखा जा रहा है। कार्यक्रम में सभासद नफीस अहमद, हयात मोहम्मद नन्हे, वकील राईनी, राजकुमार गुप्ता, शिवम गुप्ता, शिबलु राईनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोटेदार मंसूर राईनी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed