फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Plywood worth lakhs looted from Gujarat recovered

गुजरात से लूटा गया लाखों रुपये का प्लाईवुड बरामद

Sun, 27 Mar 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Plywood worth lakhs looted from Gujarat recovered
बिरनो। गुजरात के एक व्यापारी का लूटा गया 51 लाख 57 हजार 540 रुपये का प्लाइवुड रविवार को थाना क्षेत्र के सरदरपुर गांव स्थित एक मकान से पुलिस टीम ने बरामद कर लिया। साथ ही एक व्यक्ति को गुजरात पुलिस टीम हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आजगमगढ़ निवासी दिलीप सिंह ट्रक मलिका है और स्वंय ही चालक भी है। उसकी ससुराल सरदरपुर गांव में है। गुजरात के व्यवसाई ने उसके ट्रक के जरिए 51लाख 57 हजार 540 रुपये का प्लाइवुड नेपाल के लिए भेजा था। नेपाल माल न पहुंचने पर व्यवसायी द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद गुजरात पुलिस द्वारा छानबीन शुुरू की गई तो पता चला जिस ट्रक से माल भेजा गया था उसका मालिक जो चालक भी था और आजमगढ़ का रहने वाला है, बीच में ही पूरा माल लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देते हुए वे बिरनो थाना के सरदरपुर गांव अपनी ससुराल पहुंचा और अपने रिश्तेदार द्वारा किराए पर लिए गए मकान में माल को छिपा दिया था। गुजरात पुलिस और आजमगढ़ क्राइम ब्रांच तफ्तीश करते हुए गाजीपुर पहुंची और बिरनो की स्थानीय पुलिस टीम को लेकर छापेमारी करते हुए प्लाईवुड बरामद की। उन्होंने बताया कि चालक फरार है। ऐसे में गुजरात पुलिस ने उसके साले को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। फिलहाल गुजरात पुलिस बरामद माल को वापस ले जाने की कवायद में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed