फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ply loaded pickup overturned, two died

Ghazipur News: प्लाई लदा पिकअप पलटा, दो की जान गई

Mon, 27 Feb 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ply loaded pickup overturned, two died
-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चांदपुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- दुर्घटना में दो अन्य की हालत गंभीर बनी है, वाराणसी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
भांवरकोल। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चांदपुर गांव के पास प्लाई लदी मैजिक गाड़ी पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्लाई लदी मौजिक लखनऊ से मुहम्मदाबाद आ रही थी। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चांदपुर के पास पलटकर वह खाई में चली गई। मैजिक में सवार आदिलाबाद निवासी प्रदीप शर्मा (35) और बालापुर निवासी सोनू शर्मा (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। वहीं, चालक राजू बिंद और नजरुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नजरुद्दीन मुहम्मदाबाद में फर्नीचर का दुकान चलाता है। जिसके यहां सोनू शर्मा और प्रदीप शर्मा काम करते थे और ये चारों प्लाई लाने के लिए लखनऊ गए थे। वहां से मैजिक पर प्लाई लेकर वापस मुहम्मदाबाद लौट रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चांदपुर के पास पहुंचे थे कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के साइड में बने बैरिकेड को तोड़ते हुए नीचे जाकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed