फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pledge to protect democracy

लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया

Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pledge to protect democracy
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सरजू पांडेय पार्क में संपूर्ण क्रांति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और आधुनिक भारत के अग्रणी विचारक थे। उनके राजनीतिक विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके राजनीतिक विचारों को साझा करते हुए कहा कि वह चाहते थे कि अगर हम सही अर्थों में जनता का राज स्थापित करना चाहते हैं तो इसके लिए हमें संपूर्ण क्रांति के जरिए सामाजिक परिवर्तन करना पड़ेगा। जनता को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक, शैक्षणिक स्वतंत्रता दिलानी होगी। हमें गरीबी, बेरोजगारी, शोषण को जड़ से समाप्त करना होगा। जब जनता खुद अपने कामों में सीधे भागीदार बनने लगेगी तभी लोकशाही को सच्चे अर्थों में जनता का राज कहा जाएगा। कहा कि वह संपूर्ण क्रांति करके शोषण और विषमता को जन्म देने वाली वर्तमान व्यवस्था को खत्म करके नए समाज की स्थापना करना चाहते थे। कार्यक्रम में शिवशंकर सिन्हा, राजेंद्र अस्थाना, परमानंद श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, संदीप वर्मा, सुनीलदत्त श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, छन्नू यादव, नन्हे आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed