{"_id":"5944dd80f6db0c622b7551d62f22ec50","slug":"pistol-two-crooks-arrested-tmnche-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल, तमंचे के साथ दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल, तमंचे के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज के पास गुरुवार की सुबह हल्की मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से 32 बोर की एक पिस्टल, 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस तथा चोरी की बाइक बरामद हुई। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मरदह के व्यापारी लालजी और उनके पुत्र की हत्या करने जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने पत्रकारों बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद को मुखबिर से सूचना मिली कि मरदह कस्बे के व्यापारी लालजी सिंह और उनके पुत्र आकाश सिंह की हत्या करने के लिए दो अपराधी जा रहे हैं।
इस पर एसओ प्रशांत कुमार, एसआई शैलेश यादव पुलिसकर्मियों के साथ हैदरगंज पुलिया के पास पहुंचे। इस बीच बाइक सवार दो युवकों को उन्होंने रोका। न रुकने पर दौड़ाकर दोनों बदमाशों को मरदह कस्बा निवासी अमित सिंह उर्फ शमशेर तथा पिपनार निवासी सभाजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार पुरस्कार देने की घोषणा की।