{"_id":"637bc24064099c065a1e83df","slug":"pickup-owner-accused-in-driver-s-murder-ghazipur-news-vns6848257124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की हत्या में पिकअप मालिक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर की हत्या में पिकअप मालिक आरोपी
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर हाइवे स्थित शादीभादी गांव के सामने पुलिया के नीचे मृत मिले पिकअप चालक रमेश सोनकर की मौत के मामले में वाहन मालिक भृगुनाथ यादव के खिलाफ परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
वाराणसी जिले में चौबेपुर थाना क्षेत्र के मठिया निवासी भृगुनाथ यादव का पिकअप श्रीकंठपुर निवासी रमेश सोनकर चलाते थे। ड्राइवर और वाहन मालिक शुक्रवार की रात सैदपुर में अंडा पहुंचाने आए थे। शनिवार की सुबह शादीभादी में संदिग्ध परिस्थितियों में हाइवे किनारे चालक रमेश मृत मिले थे। वाहन मालिक भृगुनाथ वहीं शव छोड़कर भाग निकला था।
मृतक चालक रमेश के पिता प्यारेलाल ने वाहन मालिक भृगुनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर के अगले हिस्से में गिरने से गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई है। मृतक के पिता की शिकायत पर पिकअप मालिक भृगुनाथ यादव के खिलाफ हत्या और एससी- एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसका जांच पड़ताल सीओ सैदपुर हितेंद्र कृष्ण द्वारा की जा रही है।