फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father and daughter died in road accident in ghazipur

Ghazipur News: बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे पिता- पुत्री, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार

Sat, 05 Apr 2025 05:05 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 05:05 PM IST
सार

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता - पुत्री की जान चली गई। दोनों बाइक से रिश्तेकारी में जा रहे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Father and daughter died in road accident in ghazipur
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के भरौली अला गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पिता और पुत्री बलिया रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस ने शव मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी कलंदर (50) बाइक से अपनी पुत्री अंजलि (20) के साथ बलिया जा रहे थे। भरौली आला गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मुहम्मदाबाद सीएचसी भेज दिया। वहां इलाज के दौरान कलंदर की मौत हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर हुई अंजलि ने रास्ते में दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed