फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Photo: Craze for Jaipuri, Tulsi, Rudraksh Rakhi

Ghazipur News: फोटोः जयपुरी, तुलसी, रुद्राक्ष वाली राखी का क्रेज

Sat, 26 Jul 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Photo: Craze for Jaipuri, Tulsi, Rudraksh Rakhi
रक्षाबंधन नजदीक है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में राखी की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी, ब्रेसलेट और स्टोन वाली राखियां उपलब्ध हैं। इस बार दुकानों पर 20 से 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व जिले में 9 अगस्त को मनाया जाएगा। बहनों ने राखी की खरीदारी शुरु कर दी है। फैंसी राखियां महिलाओं की पहली पसंद है। वे छोटे भाइयों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखी की खरीदारी कर रही हैं। दुकानों पर डोरेमान, शिनचैन, छोटा भीम, पोकेमान, मोटू-पतलू, पिकाचू, सुपरमैन के चित्र वाली राखियां उपलब्ध हैं। महुआबाग निवासी राखी विक्रेता विक्की ने बताया कि इस वर्ष जयपुरी राखी, तुलसी, रुद्राक्ष राखी की अधिक मांग है। मिश्रबाजार के दुकानदार राजकुमार ने कहा कि रेशम की डोर की जगह फैंसी राखियों का क्रेज बढ़ गया है। बाजार में रत्न जड़ित, नग, स्टोन, तुलसी, रुद्राक्ष आदि विभिन्न फैंसी राखी की मांग है। शहर के कचहरी रोड के दुकानदार सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पूजा थाली-250-350, धागा 15-250, भइया एवं भाभी (लुंबा राखी) 40-250, स्पेशल स्टोन राखी-250, मोटू-पटलू-25-40, स्पाइडर मैन वाली राखी 25-40 रुपये में बिक रही है। शहर के चीतनाथ स्थित आभूषण विक्रेता संतोष वर्मा ने बताया कि चांदी के धागे वाली राखी 300 से 2000 तक के रेंज में उपलब्ध है।
विज्ञापन

0000
राखी भेजने के लिए डाक घरों में वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध
गाजीपुर। कई महिलाएं एवं युवतियां दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत अपने भाइयों को डाक, कुरिअर और ऑनलाइन शॉपिंग एप के माध्यम से राखियां भेज रही हैं। डाक विभाग की ओर से डाक घरों में वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध करवाया गया है। 10 रुपये की कीमत वाला यह लिफाफा जिले के प्रत्येक डाकघर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed