{"_id":"676eef036cae9329c10ae8a7","slug":"pharmacy-will-be-open-24-hours-medicines-will-be-available-free-of-cost-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-125713-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 24 घंटे खुलेगी फार्मेसी, निशुल्क मिलेगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 24 घंटे खुलेगी फार्मेसी, निशुल्क मिलेगी दवा
विज्ञापन
गाजीपुर। अब 24 घंटे फार्मेसी खुलेगी। शनिवार से अब नए भवन में मरीजों को निशुल्क दवा मिलेगी। इसको लेकर कवायद तेज कर दी गई है। पूर्व में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक ही फार्मेसी का संचालन हो रहा था।
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिदिन जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनों को स्थापित कराया जा रहा है। वहीं उपचार की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नियमित समय पर ओपीडी का संचालन और आपातकालीन कक्ष में पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
वहीं ब्लड बैंक का भी संचालन 24 घंटे शुरू कर दिया गया, जिससे मरीजों को आसानी से खून उपलब्ध हो रहा है। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों को समय से इलाज और बेहतर देखभाल करने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से गठित टीम लगातार निगरानी कर रही है, जिससे मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए शहर एवं ग्रामीण इलाकों के अलावा गैर जनपद और प्रांत से प्रतिदिन 2500 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए ओपीडी पहुंच रहे हैं। रात के समय फार्मेसी नहीं खुलने से वार्ड में भर्ती मरीजों को दवा के लिए परेशान होना पड़ता है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे फार्मेसी का संचालन होगा। इससे मरीजों को सहूलियत होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।