फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ph.D course work launched today

पीएचडी कोर्स वर्क का शुभारंभ आज

Wed, 28 Aug 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ph.D course work launched today
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को शोध केंद्र पर होने वाले पीएचडी कोर्स वर्क के शुभारंभ को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें गुरुवार से शुरू होने वाले पीएचडी कोर्स वर्क को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कुमार ने कहा कि गुरुवार से महाविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क शुरू हो रहा है। इसका शुभारंभ डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के प्राचार्य प्रो.अरविंद कुमार मिश्र संगोष्ठी कक्ष में करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालय की शोध समिति के निर्णय के अनुसार कल से प्रारंभ होकर यह छह माह तक चलेगा। महाविद्यालय की शोध समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार कोर्स वर्क पाठ्यक्रम पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया जाना है। बताया कि उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्रबंधक लछिराम सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि डा. सर्वेश पांडेय रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद उन्होंने संगोष्ठी कक्ष का निरीक्षण किया और कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली। इस अवसर पर संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. विमला देवी, डा. शशिनाथ सिंह, डा. अरुण कुमार, शोध निदेशक डा. संजय कुमार सिंह, डा. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डा.अरुण कुमार, डा. संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed