{"_id":"6084655c8ebc3ebf804329c0","slug":"pet-ke-bal-letane-se-okseejan-kee-kamee-ho-sakatee-hai-door-ghazipur-news-vns586612940","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट के बल लेटने से ऑक्सीजन की कमी हो सकती है दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट के बल लेटने से ऑक्सीजन की कमी हो सकती है दूर
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच उपचाराधीन में ऑक्सीजन की कमी की समस्या सबसे अधिक देखी जा रही है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण कई कोरोना संक्रमितों को अस्पताल जाने की जरूरत भी पड़ रही है, लेकिन होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज अपने सोने के तरीके में थोड़ा बदलाव कर ऑक्सीजन की कमी को दूर कर सकते हैं।
एसीएमओ डॉ. प्रगति कुमार ने बताया की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस संबंध में पोस्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी है। किसी कोरोना पॉजिटिव को सांस लेने में दिक्कत हो रही हो एवं ऑक्सीजन लेवल 94 से घट गया हो तो ऐसे लोगों को पेट के बल सोने की सलाह दी गई है। इसके लिए सबसे पहले वह पेट के बल लेटे, एक तकिया अपने गर्दन के नीचे रखे, एक या दो तकिया छाती के नीचे रख ले एवं दो तकिया पैर के टखने के नीचे रखें। इस तरह से 30 मिनट से दो घंटे तक सो सकते हैं। इस बात पर भी विशेष जोर दिया है कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की तापमान की जांच, ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन के स्तर की जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की नियमित जांच होनी चाहिए। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए सोने की चार पोजीशन को महत्वपूर्ण बताया है। इसमें 30 मिनट से दो घंटे तक पेट के बल सोना, 30 मिनट से दो घंटे तक बाएं करवट, 30 मिनट से दो घंटे तक दाएं करवट एवं 30 मिनट से दो घंटे तक दोनों पैर सीधाकर पीठ को किसी जगह टिकाकर बैठने की सलाह दी गई है। प्रत्येक पोजीशन में 30 मिनट से अधिक समय तक नहीं रहने की भी सलाह दी है। बताया कि खाने के एक घंटे तक पेट के बल सोने से परहेज करें। पेट के बल जितना देर आसानी से सो सकते हैं, उतना ही सोने का प्रयास करें। तकिए को इस तरह रखें जिससे सोने में आसानी हो।