फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PET: 8880 candidates will sit in every shift

पीईटी ः हर पाली में बैठेंगे 8880 अभ्यर्थी

Sat, 15 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
PET: 8880 candidates will sit in every shift
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शनिवार एवं रविवार को होगी। इस परीक्षा में 35520 अभ्यर्थी बैठेंगे। इनके लिए सोलह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन दो-दो पाली में होने वाली परीक्षा में प्रत्येक पाली में 8880 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसको नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह दस से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली में दिन में तीन से पांच बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए दो जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। हर पाली में 23-23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने डीएवी इंटर कालेज, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज तथा शिवकुमार शास्त्री इंटर कालेज सहित कुछ अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पीईटी की परीक्षा की सभी तैयारी पूरा कर ली गई है। सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली इस परीक्षा में सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। केंद्र के 100 मीटर त्रिज्या में कोई फोटो स्टेट मशीन या फैक्स मशीन क्रियाशील नहीं रहेंगे। बताया कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी एवं सभी आंतरिक एवं वाह्य कक्ष निरीक्षकों की बैठक हुई। इसमें प्राचार्य ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह आठ से 9:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में एक से 2:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। उन्हें परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व हर हाल में अपने निर्धारित कक्ष में स्थान ले लेना होगा। सभी परीक्षार्थी अपने साथ निर्धारित पहचान पत्र, प्रवेश पत्र लेकर ही प्रवेश कर पाएंगे। इस अवसर पर डॉ. विकास सिंह, प्रो. उमाशंकर प्रसाद, मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डॉ. संतन कुमार राम, डॉ. अनिता कुमारी आदि उपस्थित थे।

सिटी स्टेशन पर रही अभ्यर्थियों की गहमा-गहमी
गाजीपुर। पीईटी में बैठने वाले शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के बहुत से अभ्यर्थियों का प्रयागराज में केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में परीक्षार्थी स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों से रवाना हुए। सैकड़ों की संख्या में इनके पहुंचने से प्लेटफार्म पर काफी गहमा-गहमी रही। ट्रेन आने के दौरान चढ़ने-उतरने में यात्रियों के साथ ही अभ्यर्थियों विशेषकर महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। भीड़ की वजह से परिवार संग यात्रा कर रहे लोगों की फजीहत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed