{"_id":"572a3b6d4f1c1b22175cd399","slug":"performance-at-the-block-headquarters-against-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 04 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
नाराजगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की।
करवनिया डेरा स्थित भाकपा माले के कैंप कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। सतरामगंज बाजार के रास्ते स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पहुंच कर कार्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर ब्लाक सचिव रामप्रवेश मौर्य ने कहा कि ब्लाक के सभी गांवों के पात्र गरीबों की जगह पर अपात्रों को खाद्य सुरक्षा की सूची में शामिल किया गया है। ब्लाक के गहमर, पचौरी, भतौरा, सायर, सेवराई, बरेजी, देवल आदि गांवों में मनरेगा मजदूरों को कोई भी काम नहीं दिया गया।
बकाया मजदूरी नहीं मिलने के कारण लोग भुखमरी के कगार पर हैं। कौशल्या देवी ने गलत नीतियों को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। सभा के अंत में उपजिलाधिकारी जमानिया को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। सभा में चंद्रावती देवी, जयंत, त्रिलोकी, रामप्रवेश, रामाशंकर, भोलाराम, अवधेश कुमार, रामभजन, शत्रुघ्न पांण्डेय, राजेंद्र राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामअवध राम एवं संचालन सदानन्द मौर्य ने किया।