फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People were fascinated to see the cultural program

सांस्कृतिक कार्यक्रम देख मुग्ध हुए लोग

Sat, 04 Feb 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
People were fascinated to see the cultural program
सुहवल क्षेत्र के साधोपुर गांव स्थित पंडित द्विजदेव विघा मंदिर के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
 रेवतीपुर क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव स्थित पंडित द्विजदेव विद्या मंदिर का 8वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम राजस्थानी  नृत्य, पंजाबी, डांडिया, एकल नृत्य, देशभक्ति, कव्वाली का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत श्रवण कुमार एंकाकी को लोगों ने सराहा।
विज्ञापन


इसके पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी कृष्ण मुरारी राय एवं विशिष्ट अतिथि रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधन कमेटी की तरफ से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को शाल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रेम सागर उपाध्याय, ग्राम प्रधान लोहा राय, शशिकांत उपाध्याय, युधिष्ठिर राय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्रीकृष्ण राय आदि मौजूद थे। संचालन विनीत उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed