फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People raised slogans for not removing the silt

सिल्ट नहीं हटाने पर लोगों ने की नारेबाजी

Thu, 14 Apr 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
People raised slogans for not removing the silt
भदौरा यूनियन बैंक चौराहा स्थित मुख्य नहर पुलिया पर महीनों से सिल्ट रखने से आवागमन करने वाले लोगों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों एवं ठेला खोमचा वालों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

आटो स्टैंड होने से हजारों यात्री रोजाना यहां से यात्रा करते हैं, लेकिन मुख्य पुलिया पर ही गंदगी का अंबार होने से लोगों को असुविधा झेलनी पड़ती है। बृहस्पतिवार को लोगों ने सिल्ट नहीं हटाने एवं हो रही परेशानियों को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि प्रशासन सफाई व्यवस्था का दंभ भर रहा है, लेकिन मुख्य नहर पुलिया पर महीनों से गंदगी पड़ी है। लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन तहसील मुख्यालय होने के बावजूद संबंधित अधिकारी कर्मचारी आंख मूंदकर मूकदर्शक बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पूर्व संबंधित ठेकेदार के द्वारा नहरो की सफाई के नाम पर सिल्ट निकालकर मुख्य पुलिया पर ही रख दिया गया जो आज भी उसी तरह पड़ा हुआ है। रात के अंधेरे में अनजान राहगीर उस में उलझकर गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं तहसील मुख्यालय होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिया की पटरियों पर ठेला खोमचा वालों द्वारा दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया जाता है, लेकिन महीनों से सिल्ट जमा होने के कारण उन्हें दो जून की रोटी के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed