फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People of Sikh community were doing Shabad-Kirtan in Prabhat Pheri

प्रभात फेरी में शबद-कीर्तन करते चल रहे थे सिख समुदाय के लोग

Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
People of Sikh community were doing Shabad-Kirtan in Prabhat Pheri
मुहम्मदाबाद मे गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पूर्व प्रभात फेरी निकालते सिख समुदाय के लोग। स? - फोटो : GHAZIPUR
नगर में सिख समुदाय की ओर से गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर तैयारी की जा रही है। बुधवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली गई तथा गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ। प्रभात फेरी नगर स्थित गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर तहसील तिराहा होते यूसुफपुर बाजार पंजाबी कटरा तक गई। वहां से वापस आकर गुरुद्वारा पर विश्राम दिया गया। प्रभात फेरी में समुदाय की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे झाल, ढोलक एवं मजीरा की धुन पर शबद-कीर्तन करते तथा वाहे गुरु, वाहे गुरु का उद्घोष भी कर रहे थे।
विज्ञापन

दशमेश सेवा सोसाइटी के प्रधान सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि 19 नवंबर को गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव है जो स्थानीय गुरुद्वारे में मनाया जाएगा। इसके एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार की रात्रि में सदर रोड स्थित गुरुद्वारे में बच्चों का कार्यक्रम कवि दरबार का आयोजन होगा जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और उनका उत्साहवर्द्धन करने के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रकाशोत्सव से पूर्व लगातार पांच दिन तक प्रतिदिन प्रभात फेरी एवं नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। प्रभात फेरी में नरजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह बिल्लू, त्रिलोचन सिंह, चरनजीत सिंह शानू, बलजीत सिंह रवि, गुरुदीप सिंह राजा, जसविंद्र सिंह, हरपाल सिंह, देवेंद्र कौर, डेजी कौर, इंद्रजीत कौर, रविंद्र कौर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed