फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'People are troubled by inflation under Modi's rule'

किसानों की जमीन छीन लेने वाला काला कानून रद्द होगा

Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
'People are troubled by inflation under Modi's rule'
भाकपा माले की बैठक मंगलवार को गैवीपुर गांव में हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की गई। इस दौरान जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि मोदी शासन में महंगाई से लोग परेशान हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ सैकड़ों किसानों ने शहादत देकर सरकार को यह चेतावनी दे द है कि किसानों की जमीन छीनने वाला काला कानून रद्द होगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि मोदी सरकार में आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी को बदतर स्थिति में पहुंचा दिया है। दाल और तेल गरीबों की थाली से गायब हो गया है। तीन काले कृषि कानूनों में अगर मंडी कानून लागू हो गया तो क्रय केंद्र कारपोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा। गरीबों को मिलने वाला राशन कोटे की दुकान से नहीं मिलेगा। मेहनत मजदूरी करके जिंदा गरीबों, मजदूरों को भूखों मरने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में राजेश वनवासी, सरोज यादव, लालचंद गौड़, घुरभारी मास्टर, ऊषा बौद्ध, उजागिर राम, आजाद यादव, आशुतोष पांडेय, जोखूराम, बेचू वनवासी, राधेश्याम बिंद, गुलाब सिंह, सुमित्रा देवी, मुन्ना वनवासी, मंजू गोंड, कन्हैया बिंद ने विचार व्यक्त किया। संचालन पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed