फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People angered by ignoring flood victims

बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा से गुस्साए लोग

Sat, 27 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर Updated Sat, 27 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
People angered by ignoring flood victims
शहर के स्टीमरघाट पर सड़क पर लगे बाढ़ के पानी में समर्थको के साथ धरना प्रदर्शन करते सभासद संजय वर्मा।
 गंगा की बाढ़ से नगर के कई मोहल्ले भी घिरे हुए हैं। तमाम घरों में पानी घुस गया है। ज्यादातर परिवार के लोग मकान की छत पर रह रहे हैं। बावजूद अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी हालात का जायजा लेने नहीं पहुंचा।  जिला प्रशासन की उपेक्षा को देखते हुए शनिवार को सभासद संजय वर्मा के नेतृत्व में मुहल्लावासियों ने स्टीमर घाट की सड़क पर बाढ़ के पानी में घुसकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन



सभासद संजय वर्मा ने कहा कि नगर के अधिकांश मुहल्ले बाढ़ के पानी से घिरे हैं। सबसे अधिक परेशानी वार्ड नंबर 24 और चार के लोगों को उठानी पड़ रही है। स्टीमर घाट को जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी भर जाने से दूकानें पूरी तरह से प्रभावित हैं। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई नुमाइंदा तक यहां नहीं पहुंचा। कहा कि स्टीमर घाट, अंजही घाट तथा मार्टिनगंज मुहल्ले में बाढ़ के पानी से कई घर घिर गए हैं। लोग घर वाले ऊपरी मंजिल पर रहने को बाध्य हैं। दो वक्त का भोजन भी बड़ी मुश्किल से मिल पा रहा है। इसके लिए कई बार अधिकारियों से मिलकर समस्याएं बताई गई। लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन


सभासद सहित बाढ़ पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि राहत नहीं मिली तो वह अगले दिन सत्याग्रह करेंगे। पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ में उनका रोजगार-धंधा भी बंद है। नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल का कहना है कि राहत सामग्री उपलब्ध  कराने के लिए नगर पालिका में कोई कोष नहीं है। नगर में बाढ़ पीड़ितों के लिए जहां नाव की जरूरत पड़ी है। उधर एडीएम आनंद शुक्ल ने कहा कि यह मामला अब उनके  संज्ञान  में आया है। इस पर वह गौर करेंगे और जल्द राहत पहुंचाने का काम किया जाएगा। कामता प्रसाद,  लालचंद वर्मा,  मनीष श्रीवास्तव, उत्तम चंद जायसवाल, कमला प्रसाद, लालजी गुप्त, विजय  कुमार,  जयहिंद गुप्त, हरिनारायण राजभर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed