फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pay electricity bill sitting at home, meter reader will give receipt immediately

Ghazipur News: घर बैठे बिजली बिल का करें भुगतान, मीटर रीडर तत्काल देंगे रसीद

Sun, 19 May 2024 03:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Pay electricity bill sitting at home, meter reader will give receipt immediately
गाजीपुर। अब बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को पावर हाउस तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। घर बैठे ही जहां प्रतिमाह बिल का भुगतान कर सकेंगे। वहीं मीटर रीडर तत्काल रसीद भी उपलब्ध कराएंगे। इस सुविधा का लाभ जनपद के चार लाख 27 हजार 966 उपभोक्ताओं को मिलेगा, वहीं सहूलियत भी मिलेगी।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को बिजली की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए शासन के निर्देश पर विद्युत निगम की ओर से आए दिन ठोस कदम उठाया जा रहा है। प्रतिमाह समय से बिल जमा न होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। यहीं नहीं मीटर रीडिंग भी ठीक ढंग न होने के चलते एक तरफ जहां राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। वहीं बिल अधिक होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को भी जमा करने में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही थी। ऐसे में मीटर रीडरों की तैनाती शुरू कर दी गई, वर्तमान समय में 410 मीटर रीडर तैनात हैं, जोे घर-घर पहुंचकर मीटर की रीडिंग करने के साथ उपभोक्ताओं को बिल मुहैया करते थे। अब मीटर रीडरों को एक और नई जिम्मेदारी दी गई है कि वह उपभोक्ताओं के बिजली बिल का पैसा लेकर जमा करने के साथ रसीद उन्हें मुहैया कर सकेंगे।
विज्ञापन

वॉलेट में रहेगा पैसा तो काट सकेंगे बिल
गाजीपुर। मीटर रीडर अपने वॉलेट आईडी से बिल जमा करेंगे और रसीद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएंगे। जिस कंपनी ने मीटर रीडरों को तैनात किया है वो मीटर रीडर के वॉलेट में पैसे भी भेजेगी। पैसा समाप्त होने पर मीटर रीडर रिचार्ज कर इस योजना से उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता बिजली बिल मीटर रीडरों को घर बैठे जमा कर सकते हैं। इसकी रसीद तत्काल मीटर रीडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएंगे। कतार में घंटों खड़े होने से अब उपभोक्ताओं को छुटकारा मिलेगा और काफी सहूलियत होगी।- सुधीर कुमार, एसडीओ शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed