फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pawan Express went through a delay of six hours

गाजीपुर: कोहरे की मार से जनजीवन प्रभावित, छह घंटे की देरी से गुजरी पवन एक्सप्रेस

Fri, 04 Dec 2020 11:57 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 04 Dec 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Pawan Express went through a delay of six hours
गाजीपुर स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले में गुरुवार देर रात से ही घना कोहरा छाने लगा। इससे रेल और सड़क यातायात काफी हद तक प्रभावित रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी रही। भोर में जहां दो पहिया वाहन चालक ठिठुरते व कांपते नजर आए, वहीं चार पहिया वाहन चालक रेंगते रहे। आलम यह था कि दस किमी की दूरी तय करने में चालकों को घंटेभर का समय लगा।

विज्ञापन


घने कोहरे के चलते प्राय सभी रेल गाड़ियां विलंब से चल रही हैं। आनंद विहार से चलकर गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस यहां एक घंटे विलंब से पहुंची। डाउन पवन एक्सप्रेस छह घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन


इसी तरह नई दिल्ली से चलकर जयनगर तक जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से बीस मिनट विलंब से और छपरा से दुर्ग तक जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से अपने गंतव्य को रवाना हुई। कोहरे के जबरदस्त प्रभाव के कारण विभिन्न स्टेशनों पर यात्री ट्रेन के इंतजार में ठिठुरते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed