{"_id":"5fc9d6d1c64fbf3bbc33f59a","slug":"pawan-express-went-through-a-delay-of-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: कोहरे की मार से जनजीवन प्रभावित, छह घंटे की देरी से गुजरी पवन एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: कोहरे की मार से जनजीवन प्रभावित, छह घंटे की देरी से गुजरी पवन एक्सप्रेस
Fri, 04 Dec 2020 11:57 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले में गुरुवार देर रात से ही घना कोहरा छाने लगा। इससे रेल और सड़क यातायात काफी हद तक प्रभावित रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी रही। भोर में जहां दो पहिया वाहन चालक ठिठुरते व कांपते नजर आए, वहीं चार पहिया वाहन चालक रेंगते रहे। आलम यह था कि दस किमी की दूरी तय करने में चालकों को घंटेभर का समय लगा।
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते प्राय सभी रेल गाड़ियां विलंब से चल रही हैं। आनंद विहार से चलकर गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस यहां एक घंटे विलंब से पहुंची। डाउन पवन एक्सप्रेस छह घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन
इसी तरह नई दिल्ली से चलकर जयनगर तक जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से बीस मिनट विलंब से और छपरा से दुर्ग तक जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से अपने गंतव्य को रवाना हुई। कोहरे के जबरदस्त प्रभाव के कारण विभिन्न स्टेशनों पर यात्री ट्रेन के इंतजार में ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन