फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Passengers suffering due to late running of trains

ट्रेनों के विलंब से चलने से यात्रियों की फजीहत

Mon, 03 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Passengers suffering due to late running of trains
कोहरे के कहर का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है। सोमवार को दिलदारनगर जंक्शन पर रुकने वाली मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। ट्रेनों के विलंबित रहने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर घंटों यात्री ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

दिलदारनगर स्टेशन पर अप लाइन में फरक्का एक्सप्रेस के सुबह 9:23 बजे जाने के बाद सात घंटा 23 मिनट बाद दोपहर दो बजे पटना-वाराणसी मेमू सवारी गाड़ी पहुंची तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। अप में अमृतसर मेल एक घंटा, विभूति एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से पहुंची। वहीं श्रमजीवी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और उपासना एक्सप्रेस रद्द रही। डाउन में श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे, संघमित्रा डेढ़ घंटे, भागलपुर एक्सप्रेस चार घंटे, मगध एक्सप्रेस चार घंटे, कुंभ एक्सप्रेस तीन घंटा, अमृतसर मेल तीन घंटा, पटना जनता एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। जबकि ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस रद्द रही। ट्रेनों की प्रतीक्षा में स्टेशन पर यात्री परेशान देखे गए। कमोवेश यही हाल रोडवेज की बसों का भी रहा। सुबह कोहरा छाया रहने से दृश्यता कम रही। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। यही वजह रही कि कई बसें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब के बाद रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed