फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   panchayat chunav

सूची में नाम दर्ज कराने को करना होगा आवेदन

Thu, 11 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
गाजीपुर। पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी अब बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की नीति जारी कर दी गई। इसके बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के सीटों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया को लेकर हलचल शुरु हो गई है। आयोग की तरफ से कभी भी चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां प्रशासनिक कवायद जोर पकड़ने लगी है वहीं इस चुनाव में हिस्सेदारी करने वालों की सक्रियता भी बढ़ गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है। पिछले दिनों सैदपुर ब्लाक क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के दर्जनों लोगों ने सूची में नाम न होने की शिकायत एसडीएम से की थी। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया था। मतदान या चुनाव में ताल ठोंकने से वंचित न रह जाएं इसके लिए उन्होंने भाग-दौड़ शुरु कर दी है। इसके लिए आयोग के मुताबिक उन्हें विशेष परिस्थिति में सहायक निर्वाचन/एसडीएम के यहां अपने नाम का प्रार्थना-पत्र देना होगा। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों का नाम किन्हीं कारणों से मतदाता सूची में नहीं है। वह सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed