फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Panchayat building should be constructed on the fallow land adjacent to the school

विद्यालय से सटे परती भूमि पर कराया जाए पंचायत भवन का निर्माण

Tue, 21 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building should be constructed on the fallow land adjacent to the school
जखनिया तहसील के गांव गदाईपुर दरियाबाद में पंचायत भवन निर्माण को लेकर दाखिल रिट याचिका पर हाईकोर्ट के निर्देश पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय से सटे परती भूमि पर पंचायत भवन का निर्माण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में बन रहे पंचायत भवन के निर्माण की भूमि कम होने और बच्चों के खेल कूद का उचित मैदान नहीं होने पर निर्देश दिया कि भूमि प्रबंधन समिति के प्रस्ताव पर विद्यालय की बाउंड्री से सटे नवीन परती की भूमि पर ही पंचायत भवन का निर्माण किया जाए। ग्राम वासियों की सुविधा के लिए चकमार्ग पर मिट्टी डालकर रास्ते का निर्माण कराया जाए। कहा कि खेल के मैदान व ग्राम सभा की अन्य भूमि का सीमांकन किया जाए और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें बेदखल किया जाए। विद्यालय के नाम से अंकित भूमि के छूटे अंश पर स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराने और विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन का निर्देश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को दिया। मौके पर उप जिलाधिकारी जखनिया, नायब तहसीलदार जखनिया खंड विकास अधिकारी सादात, राजस्व निरीक्षण डढ़वल, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed