फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Panchayat building, community toilets should be completed till june

पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय हरहाल में जून में करें पूरे

Tue, 14 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building, community toilets should be completed till june
राइफल क्लब में मंगलवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में पंचायत भवनों के निर्माण, सामुदायिक शौचालयों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें खंड विकास अधिकारी करंडा और सदर के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन काटने तथा ग्राम पंचायत भदौरा के सचिव को कार्य में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी की ओर से जिन-जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य पूूरा नहीं हुआ है उसकी समीक्षा की गई। साथ ही जून 2022 तक हरेक दशा में निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन-जिन ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य की प्रगति धीमी है वहां अधिक संख्या में मजदूरों को लगाकर कार्य में तेजी लाया जाए। यदि किसी भी ग्राम पंचायत में कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजना से वंचित है तो उसे प्राथमिकता के तौर पर चिन्हित करते हुए लाभपरक योजना का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य के प्रति सचेष्ट रहे और पूरी निष्पक्षता के आधार पर कार्य करे। किसी के दबाव में आकर कोई ऐसा गलत कार्य न करे जिससे जनपद की छवि धूमिल हो। किसी भी कार्यालय में कोई भी प्राईवेट व्यक्ति के द्वारा कार्य नहीं कराया जाए। यदि कही से भी इस तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा शासन की जो भी योजना संचालित है उसे ग्राम सचिवालय के कंप्युटर में फीड कराया जाए। उन्होंने आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि इस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयार्न्तगत किया जाए। कोई भी शिकायत-पत्र डिफाल्टर नहीं होने पाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed