{"_id":"a2e6a5dcfe7a1d248e8884878222f1b9","slug":"pak-pm-lakhvi-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के पीएम, लखवी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के पीएम, लखवी का पुतला फूंका
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुंबई हमले का मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीजी कालेज चौराहे के पास पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ और लखवी का पुतला फू ंक कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पाकिस्तान की नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन
भाजपा नेता राजन प्रजापति और निशांत सिंह ने कहा कि मुंबई हमले का मास्टर मांइड लखवी को छोड़ा जाना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। पाकिस्तान की भूमिका की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा करके पाक ने पड़ोसी होने के रिश्ते को नहीं निभाया है।
विज्ञापन
आतंकवादी को प्रश्रय देकर पाकिस्तान ने अपना दोगली नीति उजागर कर दी है। कहा कि मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिया जाना जरूरी है। अन्य वक्ताओं ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में अखिलेश सिंह, गिरधारी जायसवाल, सूर्य प्रकाश यादव, भगवती राय, अर्जुन सेठ, गर्वजीत सिंह, रमेश यादव, संजय चौरसिया, आशीष सिंह, राजेश, गुड्डु प्रजापति, शीर्षदीप, अनुराग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन