फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pak PM, Lakhvi blew mannequin

पाक के पीएम, लखवी का पुतला फूंका

Sun, 12 Apr 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pak PM, Lakhvi blew mannequin

 मुंबई हमले का मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीजी कालेज चौराहे के पास पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ  और लखवी का पुतला फू ंक कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पाकिस्तान की नीतियों की आलोचना की।

विज्ञापन



भाजपा नेता राजन प्रजापति और निशांत सिंह ने कहा कि मुंबई हमले का मास्टर मांइड  लखवी को छोड़ा जाना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है। इसकी जितनी भी निंदा   की जाए वह कम है। पाकिस्तान की भूमिका की आलोचना  करते हुए कहा कि ऐसा करके पाक ने पड़ोसी होने के रिश्ते को नहीं निभाया है।
विज्ञापन



आतंकवादी को प्रश्रय देकर पाकिस्तान ने अपना दोगली नीति उजागर कर दी है। कहा कि मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिया जाना जरूरी है। अन्य वक्ताओं ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में अखिलेश सिंह, गिरधारी जायसवाल, सूर्य प्रकाश यादव, भगवती राय, अर्जुन सेठ, गर्वजीत सिंह,  रमेश यादव, संजय चौरसिया, आशीष सिंह, राजेश, गुड्डु प्रजापति, शीर्षदीप, अनुराग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed