फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Order of arrest of Inspector in charge of IGRS cell Ghanananda Tripathi

Ghazipur News: आईजीआरएस सेल के प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी के गिरफ्तारी के आदेश

Fri, 30 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Order of arrest of Inspector in charge of IGRS cell Ghanananda Tripathi
अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या एक शक्ति सिंह की अदालत ने साक्ष्य के साथ हाजिर न होने पर आईजीआरएस सेल के प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी के खिलाफ 27 मई को गैर जमानती वारंट जारी किया है। न्यायालय के समक्ष साक्ष्य अंकित होने तक वेतन निकालने पर भी रोक लगाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को घनानंद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद से कहा कि घनानंद त्रिपाठी को गिरफ्तार करने के लिए अगर कोई विशेष टीम का गठन करना हो तो उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर टीम गठित करें। अगर घनानंद त्रिपाठी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पाने में असमर्थ रहते हैं तो उनके खिलाफ भी उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कठोर कार्रवाई होगी। इस मामले में सुनवाई के लिए न्यायालय ने अगली तिथि 9 जून निर्धारित की है। सवंाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed