{"_id":"6a36e607ab5f605ffc09e38d","slug":"opening-front-offices-will-render-traditional-stamp-vendors-jobless-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-154565-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फ्रंट ऑफिस खोलने से पारंपरिक स्टांप विक्रेता होंगे बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फ्रंट ऑफिस खोलने से पारंपरिक स्टांप विक्रेता होंगे बेरोजगार
विज्ञापन
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विरोध जताते स्टांप विक्रेता-संवाद
गंगौली। सरकार की ओर से जारी नए शासनादेश के विरोध में कासिमाबाद तहसील के स्टांप विक्रेताओं ने शनिवार को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया।
ऑल यूपी स्टांप एसोसिएशन के मंडल प्रभारी अभय सिंह के नेतृत्व में विक्रेताओं ने स्टांप आयुक्त प्रेमप्रकाश से वार्ता कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
उनका कहना था कि चार जून को जारी शासनादेश से उनके रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार फ्रंट ऑफिस खोलकर निजी कंपनियों को कार्य सौंपने की तैयारी में है जिससे पारंपरिक स्टांप विक्रेता बेरोजगार हो सकते हैं।
उन्होंने इसे तानाशाहीपूर्ण निर्णय बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। स्टांप विक्रेताओं ने शासन की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भविष्य में इस आदेश के माध्यम से उनके अधिकार सीमित किए जा सकते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सतीश सिंह, रामप्रकाश राम, सुधीर राय, प्रेमचंद यादव, सोनू कुमार, रामअवध राम, सूर्यभान कुमार, सहित अन्य स्टांप विक्रेता मौजूद रहे।