फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   OP recovered three drums

तीन ड्रम ओपी बरामद

Mon, 29 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Mon, 29 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
OP recovered three drums
शहर कोतवाली पुलिस ने भुतहिया टांड़ के पास शनिवार की देर रात एक बोलेरो से तीन ड्रम ओपी बरामद किया। इस दौरान चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। बरामद ओपी की कीमत छह लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली केके मिश्र को सूचना मिली कि एक बोलेरो में भारी मात्रा में शराब बनाने का केमिकल ओपी कहीं ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। गोरा बाजार चौकी इंचार्ज राजेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ भुतहिया टांड़ के पास पहुंच गए। इसके बाद वाहनों की जांच करने लगे।
विज्ञापन


 इसी बीच सड़क किनारे एक बोलेरो खड़ी थी। पुलिस कर्मी वहां पहुंचे तो देखा कि गाड़ी में कोई नहीं था और पीछे की सीट की जगह ड्रम रखे थे। उसमें ओपी भरा था। पुलिस बोलेरो को कोतवाली ले आई। तीन ड्रम में तीन सौ लीटर ओपी बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र ने बताया कि पुलिस वाहन स्वामी की तलाश कर रही है। ओपी कहां से कहां जा रहा था, इसकी पड़चाल की जा रही  है। बरामद ओपी शराब बनाने के काम आता है। होली में इसका प्रयोग किए जाने की संभावना प्रतीत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed