फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only schools which have conducted two examinations will be able to become examination centers.

Ghazipur News: दो परीक्षाएं करा चुके विद्यालय ही बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

Sun, 24 Sep 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Only schools which have conducted two examinations will be able to become examination centers.
-हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों निर्धारण को लेकर बोर्ड गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण को लेकर बोर्ड गंभीर है। दागी और बदनाम विद्यालय एवं परीक्षा केंद्र पुनः केंद्र न बन जाएं, इसके लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है। उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है जो ये बनने के लिए निर्धारित अनिवार्य अर्हताओं को पूरा कर रहे हैं। मान्यता प्राप्त करने के बाद जो विद्यालय बोर्ड की कम से कम दो परीक्षाएं करा चुके होंगे वह केंद्र बनाए जाने के लिए अर्ह होंगे। इस शर्त से राजकीय विद्यालय को छूट रहेगी।
परीक्षा केंद्र बनाते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि वह मुख्य मार्ग या संपर्क मार्ग से जुड़ा हो। उसकी चौड़ाई कम से कम 10 फीट हो। वहां सुगमता से पहुंचा जा सके और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता की आकस्मिक जांच एवं नकल विहीन परीक्षाओं का पर्यवेक्षण आसानी से किया जा सके। राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय को इस शर्त से छूट दी गई है। परीक्षा केंद्र पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

शौचालय की क्रियाशीलता तथा साफ-सफाई के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए। केंद्र बने विद्यालय में अग्निशमन के संसाधन मौजूद होने चाहिए। पानी की बाल्टियां तथा रेत की व्यवस्था अनिवार्य होने के साथ ही सभी अग्निशमन यंत्र क्रियाशील होने चाहिए। कम से कम परीक्षा अवधि तक अग्निशमन विभाग से वह नवीनीकृत होना चाहिए। परीक्षा केंद्र के कक्षों की खिड़कियों में स्टील एवं लोहे की जाली लगना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों के चारों ओर सुरक्षित चहारदीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर लोहे के गेट लगने के साथ ही स्थाई विद्युत व्यवस्था अनिवार्य है। विद्युत व्यवस्था के अलावा जेनरेटर एवं इनवर्टर की भी व्यवस्था होनी आवश्यक है। विद्यालय में एक संपूर्ण कंप्यूटर सिस्टम एवं दो दक्ष कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था होनी चाहिए।

---------
परीक्षा केंद्रों पर इन सुविधाओं के उपलब्ध होने के बाद ही परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी संपन्न कराने में मदद मिलेगी। जिन परीक्षा केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं में कमी मिलेगी उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।-राम अवतार यादव,उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed