{"_id":"613e2fd58ebc3e5ad8800d5b","slug":"only-a-disciplined-and-strong-organization-can-bring-change-ghazipur-news-vns6112056100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासित और मजबूत संगठन ही ला सकता है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासित और मजबूत संगठन ही ला सकता है बदलाव
विज्ञापन
जखनिया में आयोजित क्षत्रिय महापंचायत के दौरान मंचासीन अतिथिगण।
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित जूनियर हाईस्कूल के परिसर में रविवार को क्षत्रिय महापंचायत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह ने कहा कि कोई भी अस्तित्व की लड़ाई संगठन की ओर से लड़ी जा सकती है। अनुशासित एवं मजबूत संगठन ही बदलाव ला सकता है।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि और आमंत्रित अथितियों ने भगवान श्रीराम एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उपस्थित सभी लोगों को साफा बांधकर एवं समाज में विशिष्ट योगदान देने वालों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा जिस दिन संगठित हो जाएगा उसी दिन वह अपने अधिकार को प्राप्त कर लेगा। संख्या बल से अधिकार नहीं मिल सकता है बल्कि मजबूत इच्छा शक्ति से प्राप्त हो सकता है। देश में जिसका जितना योगदान उतना अधिकार मिलना चाहिए। हमारी लड़ाई एक होने की नहीं बल्कि स्वावलंबी बनने की है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब-जब देश में अन्याय हुआ है तब-तब क्षत्रिय समाज को आवाज उठानी पड़ी है। सरकार वोट की राजनीति करके एससी-एसटी एक्ट को मजबूत कर हमारे समाज को कमजोर कर रही है। पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि गांव, गरीब एवं समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने वाले एवं सबको साथ ले कर चलने वाले वर्ग को क्षत्रिय कहते हैं। क्षत्रिय कोई जाति नहीं बल्कि सभी वर्गों की रक्षा का दायित्व उसके कंधे पर होता है। क्षत्रिय समाज आज राजनीति में कमजोर होता जा रहा है उसका कारण है एकता की कमी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि याचना करने से कुछ हासिल नहीं हो सकता बल्कि संघर्ष करने से मिल सकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव अखंड सिंह, प्रदेश सचिव आनंद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भोला सिंह, नकुल रघुवंशी, जनमेजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय सिंह, टिंकल सिंह, प्रदेश महासचिव सर्वेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवंत सिंह, चंदन सिंह, निहाल सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता कैलाश सिंह एवं संचालन राकेश सिंह ने किया।