{"_id":"6a36de267e3b561da80bd0d6","slug":"only-51-out-of-511-complaints-were-resolved-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-154595-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 511 शिकायतों में से 51 का ही हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 511 शिकायतों में से 51 का ही हुआ समाधान
विज्ञापन
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर अपनी समस्या बताती फरियादी। -सूचना विभाग
- फोटो : उत्तर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: विभाग
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिले की सातों तहसीलों में फरियादियों की भीड़ उमड़ी, लेकिन मौके पर शिकायतों के निस्तारण का प्रतिशत 10 फीसदी भी नहीं पहुंच सका।
कुल 511 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल 51 का ही मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 460 मामलों को जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
तहसील सदर सभागार में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। जिले की अन्य तहसीलों में भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जखनियां तहसील में सर्वाधिक 120 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन केवल छह मामलों का ही मौके पर समाधान हो सका। सैदपुर में 81 शिकायतों में पांच, मुहम्मदाबाद में 75 में 15, सेवराई में 66 में चार, कासिमाबाद में 61 में छह और जमानिया में 56 में छह शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि भूमि और आपसी विवादों के मामलों में समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संवाद