फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only 10.5 percent wheat was procured in the district in forty days

जिले में चालीस दिन में सिर्फ 10.5 फीसदी हुई गेहूं की खरीद

Wed, 11 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Only 10.5 percent wheat was procured in the district in forty days
जिले में गेहूं खरीद की गति जोर नहीं पकड़ पा रही है। हालत यह है कि चालीस दिन बाद भी अभी तक लगभग साढ़े दस फीसदी ही गेहूं की खरीद की जा सकी है। ऐसे में निर्धारित अवधि तक लक्ष्य प्राप्त कर पाना मुश्किल होगा। वहीं खरीद लक्ष्य से कम होने का कारण न्यूनतम समर्थन मूल्य से बाजार भाव का अधिक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को इस वर्ष 83 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस बार समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है जो बीते वर्ष की तुलना में 40 रुपये ज्यादा है। एक अप्रैल से 15 जून तक होने वाली खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 73 क्रय केंद्र खोले हैं। इनमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 19, यूपीपीसीयू के 23, यूपीएसएस 11, भारतीय खाद्य निगम का एक और मंडी समिति से संबद्ध एफपीओ-एफपीसी के दो केंद्र हैं। जिले में कुल लक्ष्य के सापेक्ष 10 मई तक 8616.781 मीट्रिक टन की खरीद 1928 किसानों से की गई है। इसमें 1703 किसानों को आनलाइन पीएफएमएस के माध्यम से 1554.28 लाख का भुगतान कर दिया गया है। खरीद की गति जोर न पकड़ने के पीछे बाजार भाव बेहतर होने को कारण बताया जा रहा है। जिले में बाजार भाव 2050 से 2200 प्रति क्विंटल तक बताया जा रहा है। खरीद बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर सचल क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि यह कवायद भी फिलहाल रंग लाती नहीं दिख रही है। ऐसे में निर्धारित अवधि 15 जून तक लक्ष्य पूरा कर पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

सचल क्रय केंद्र से बिक्री के लिए बीस किसानों की तरफ से जिला कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में संपर्क किया गया लेकिन इसमें अधिकांश किसानों का पंजीयन न होने के कारण उन्हें पहले पंजीयन कराने को कहा गया है। - रोहित द्विवेदी, प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

सात तहसील के 12615 किसानों ने कराया पंजीकरण
गाजीपुर। गेहूं की बिक्री करने के लिए अब तक सात तहसील के 12615 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा है। जखनिया के 1526, सैदपुर 1302, गाजीपुर 1905, मुहम्मदाबाद 2350, जमानिया 1993, कासिमाबाद 1810 और सेवराई तहसील के 1729 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
समिति की खरीद धीमी
गाजीपुर। खाद्य विभाग ने 4878.130, पीसीएफ 1647.541, यूपीपीसीयू 1419.127 तथा मंडी समिति से संबद्ध एफपीओ-एफपीसी ने 5.700 एमटी की खरीद की है। इसके अलावा यूपीएसएस 472.533 एवं भारतीय खाद्य निगम की तरफ से अब तक 193.750 एमटी की खरीद की जा सकी है।
लक्ष्य प्राप्त कर लेने का किया दावा
सुहवल/मरदह। सुहवल गांव स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर शासन की ओर से मिले 15 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 3600 क्विंटल की खरीद 100 किसानों से हो चुकी है। 30 किसानों को भुगतान किया जा चुका है। अब तक 815 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर देवीशरण गौतम ने बताया कि मिले लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। बताया कि किसानों की कम आमद निजी मंडियों में अधिक रेट होने एवं गेहूं का कम उत्पादन होना भी एक कारण है। मरदह ब्लाक के भवानीपुर कंसहरी गांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर 11 मई तक लगभग 4000 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर ली गई थी।
सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य से बाजारों में किसानों को अधिक दाम मिलने के साथ ही नगद खरीद हो रही है। इसलिए किसान क्रय केंद्रों पर नहीं जा रहे हैं। - संतोष उपाध्याय

सरकार रेट बढ़ाए तब किसान केंद्रों पर जाकर अपने गेहूं को बेच सकेंगे। साथ ही भुगतान की प्रक्रिया में भी सुधार की जरूरत है ।- विनय पांडेय
निजी मंडियों में सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य के सापेक्ष अधिक मूल्य किसानों को मिल रहा है। यही नहीं नगद भुगतान भी हो रहा है। - रामनिवास यादव
बाजार भाव सरकार की तरफ से निर्धारित समर्थन मूल्य से अधिक है। खरीद कम होने का यह मुख्य कारण यही है। जिससे किसान गेहूं नहीं ला रहे हैं। - कैप्टन हीरा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed