{"_id":"6025593a8ebc3e1cbb421105","slug":"one-lakh-70-thousand-looted-from-customer-service-center-operator-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एक लाख 70 हजार की लूट, बैंक से पैसे निकालकर जाते समय हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एक लाख 70 हजार की लूट, बैंक से पैसे निकालकर जाते समय हुई वारदात
Thu, 11 Feb 2021 09:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के पास गुरुवार की देर शाम दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एक लाख 70 हजार लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे तमंचा लहराते फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन करने साथ वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
सकोहां गांव निवासी अशोक कुमार कुशवाहा मिर्जाबाद चट्टी पर ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। वह मुहम्मदाबाद एसबीआई बैंक से एक लाख 70 हजार रुपये लेकर बाइक से शाम साढ़े सात बजे मिर्जाबाद स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर आ रहे थे। भांवरकोल गांव के पास आगे से पल्सर सवार दो बदमाशों ने घेर लिया, जबकि अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन
अभी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक कुछ समझ पाता बदमाश बैग में रखे एक लाख 70 हजार रुपये और बाइक की चाबी लूटकर तमंचा लहराते फरार हो गए। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरों की धरपकड़ के लिए वाहनों की छानबीन करने में जुट गई।
विज्ञापन
घंटों छानबीन के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट की वारदात हुई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित से पूछाताछ भी की ।