{"_id":"614b6d918ebc3e0df63da316","slug":"one-lakh-20-thousand-recovery-orders-issued-from-former-head-and-secretary-ghazipur-news-vns6131383128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान और सचिव से एक लाख 20 हजार रिकवरी के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान और सचिव से एक लाख 20 हजार रिकवरी के आदेश जारी
विज्ञापन
भदौरा ब्लाक के सुरहा गांव में पूर्व प्रधान एवं सचिव द्वारा मिलीभगत करने के पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण में तीन लाख रुपये गबन का आरोप वर्तमान प्रधान ने लगाया है। ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की थी। जांच के दौरान शिकायत सही मिलने पर खंड विकास अधिकारी बुधवार को पूर्व प्रधान और सचिव से एक लाख 20 हजार रुपये रिकवरी आदेश जारी किया है। इससे खलबली मची हुई है।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय में विकास खंड भदौरा के सुरहां में निर्माणाधीन भवन पर काम से अधिक पैसा निकाले जाने की शिकायत नवनिर्वाचित प्रधान मनोज राम द्वारा खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा से किया था। ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को बताया था कि पंचायत भवन का नींव तक ही काम किया गया है और भुगतान दरवाजे के साथ लिंटर तक 291374 रुपये और सामुदायिक शौचालय का भी भुगतान 222568 रुपये सचिव और पूर्व प्रधान द्वारा निकाल लिया गया है। इसकी जांच खंड विकास अधिकारी द्वारा अवर अभियंता से कराई गई, जिसमें काम से अधिक 120000 पैसा निकालने की बात सामने आई। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी भदौरा अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधान द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया था, जिसकी अवर अभियंता के माध्यम से जांच कराने पर लगभग एक लाख 20 हजार रुपये काम से अधिक निकालने का मामला सामने आया है। अधिक निकाले गए पैसे का रिकवरी पूर्व प्रधान एवं सचिव से कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
‘’