फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   one died of corona, 145 infected

कोरोना से एक की मौत, 145 संक्रमित

Sat, 29 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
one died of corona, 145 infected
जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई जबकि 145 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 120 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 603 पहुंच गई है। तीसरी लहर में अबतक चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं 1011 किशोरों को टीका लगाया गया। जबकि 584 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 1073 को कोरोना का पहला डोज और 10312 को दूसरा डोज लगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। हालांकि मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार भी अब तेज हो चुकी है। देर शाम आई रिपोर्ट में 145 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां सक्रिय हो गई, वहीं इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच करने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है, जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि एहतियात के साथ सतर्कता काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed