{"_id":"624dd7f2e86dc104ba069268","slug":"one-arrested-in-22-year-old-cheating-case-ghazipur-news-vns6469810148","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद । अपराध अनुसंधान संगठन और कासिमाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को 22 वर्ष पुराने धोखाधड़ी मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सोनबरसा के दुर्गेश कुमार पांडेय को सुबह पांच बजे उनके घर से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष कासिमाबाद रामाश्रय राय के अनुसार, दुर्गेश पांडेय पर साल 2000 में सदर कोतवाली में मार्जिन मनी योजना का धन हड़पने का आरोप है। इस योजना में इनका काम लोगों को दिए गए ऋण की वसूली करना था। जिसमें दर्जनों लाभार्थियों से एक करोड़ से अधिक की वसूली की गई, लेकिन सरकार को धनराशि वापस नहीं लौटाई गई। जिससे ऋण वसूली में संलिप्त लोगों पर अपराध अनुसंधान संगठन कार्रवाई कर रही है। इस मामले में सदर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विभागीय जांच होने पर पुलिस और अपराध अनुसंधान संगठन के सहयोग से अभियुक्त की तलाश जारी थी। लंबे समय से मामले में दुर्गेश पांडेय की तलाश हो रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वह अपने घर पर मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए दुर्गेश पांडेय को धर दबोचा।