फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On Vasant Panchami, puja pandals echoed with the chants of Veena Vaadini.

Ghazipur News: वसंत पंचमी पर वीणा वादिनी के मंत्रोच्च्ाार से गूंजे पूजा पंडाल

Sun, 02 Feb 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
On Vasant Panchami, puja pandals echoed with the chants of Veena Vaadini.
जिले में रविवार को वसंत पंचमी पर जगह-जगह पंडालों में सरस्वती पूजन हुआ। पूजा का कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहा। हर ओर वीणा वादिनी के मंत्र एवं गीत गूंजते रहे। शाम को श्रद्धालुओं ने पंडालों में जाकर दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पूजा पंडालों में सुबह विधिवत हवन-पूजन के बाद मां सरस्वती की प्रतिमाओं की आंखों पर बंधी पट्टी खोली गईं। इसके बाद पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही देवी के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के मालगोदाम रोड, नवापुरा, झुन्नूलाल चौराहा, कोतवाली के पास, श्मशान घाट सहित कुछ अन्य जगहों पर पूजा समितियों ने पंडाल में वीणावादिनी की प्रतिमा स्थापित की है, जहां पूरे दिन आराधना का क्रम चलता रहा। पूजा पंडालों में सुबह से लेकर रात तक मां की आराधना का क्रम जारी रहा। मां के दर्शन के लिए शाम को पंडालों में लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। शैक्षिक संस्थानों में सोमवार को सरस्वती पूजन किया जाएगा। नसीरुद्दीनपुर गांव में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की प्रतिमा का पट खोलकर पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती पूजन के व्यवस्थापक प्रथम पांडेय ने बताया कि मूर्ति का विसर्जन पांच फरवरी को होगा। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष मरदह विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, उमाशंकर पांडेय, रामविलास पासवान, आकाश पांडेय, पवन उपाध्याय, राज पांडेय, श्रीकांत पांडेय, आशा पांडेय, मीरा पांडेय, रिंकू पांडेय, उर्मिला पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed