{"_id":"693c1eaf17d8ce63250ab1f3","slug":"om-prakash-rajbhar-took-dig-at-samajwadi-party-leader-akhilesh-yadav-saying-he-should-follow-sir-rules-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ओमप्रकाश ने सपा पर किया तंज, कहा- न नौ मन गेहूं होई न राधा गवने जइहे; शिक्षा को बढ़ा रही सुभासपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ओमप्रकाश ने सपा पर किया तंज, कहा- न नौ मन गेहूं होई न राधा गवने जइहे; शिक्षा को बढ़ा रही सुभासपा
Fri, 12 Dec 2025 07:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:25 PM IST
सार
Ghazipur News: ओमप्रकाश राजभर ने सपा नेता अखिलेश यादव पर भी सियासी तंज किया। कहा कि प्रदेश में न सपा आएगी और न ही उनके वादे पूरे होंगे। पिछड़े क्षेत्रों में सुभासपा युवाओं में शिक्षा की अलख जला रही है।
विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Politics News: प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब तक हम हैं, आरोप लगाने वाले हमें लिखकर दें, निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। अखिलेश यादव के 40 हजार रुपये महिलाओं को देने के वादे पर उन्होंने कहा, “न नौ मन गेहूं होई न राधा गवने जइहे… न सरकार बनी न पैसा मिलेगा। कफ सिरफ प्रकरण पर उन्होंने बताया कि मामले की एसआईटी जांच कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि एसएआर सूची लोकसभा–विधानसभा की तैयार की गई है, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग की सूची के आधार पर होंगे। जहूराबाद क्षेत्र में 53 हजार लोगों तक बीएलओ न पहुंचने की शिकायत पर उन्होंने बताया कि मामला एसडीएम और जिलाधिकारी के संज्ञान में दे दिया गया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार पर कहा कि जो भी पुलिस या विभागीय जांच में दोषी पाया जा रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि सुभासपा के सेवा कार्यक्रम के तहत अब तक 15 हजार से अधिक शिक्षित युवाओं का चयन किया गया है। गांवों में बैठकों के माध्यम से सुहेलदेव सेवा के जरिए युवाओं को जोड़कर पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना इसका लक्ष्य है।
विज्ञापन
इसके पूर्व कासिमाबाद के एक निजी मैरिज हॉल में शुक्रवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा जहूराबाद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की।
