फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old woman dies under suspicious circumstances

वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Old woman dies under suspicious circumstances
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के शाहापुर सोमर राय गांव के कुदनीपुर मौजा स्थित मकान में बुधवार को एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया।
विज्ञापन

गांव निवासी तार देवी (75) देर रात खाना खाकर मकान में सो गई। दूसरे दिन सुबह जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो पास-पड़ोस के लोग किसी अनहोनी के आशंका से खिड़की से देखा तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर कासिमाबाद के गंगौली स्थित मायके से पहुंची बहू शशिकला पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वृद्ध महिला का शव चरपाई पर पड़ा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली आई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका तारा देवी का एक ही पुत्र था, जिसकी कई वर्ष पहले ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। बहु शशिकला एक सप्ताह पहले अपने मायका गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed